भगवान शिव भक्तों की प्रार्थना सुनते हैं - पंडित राजकुमार शास्त्री:
भटेरा में चल रही शिव महापुराण कथा :
सालीचौका नरसिंहपुर, ग्राम पंचायत भटेरा में वरहाल माता समिति ,दद्दा जी शिष्य मंडल व समस्त ग्राम वासियो द्वारा आयोजित 7 दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ रुद्री निर्माण रुद्राभिषेक के आयोजन में कथा वाचक श्रीधाम बिंद्रावन धाम के पंडित राजकुमार शास्त्री बाँसखेड़ा बालों ने कथा प्रवचन में बताया कि जो फल मानव को एक वर्ष तक पूजन करने में मिलता है वह महाशिवरात्रि के दिन एक बार पूजन करने से मिल जाता है ।
मिट्टी के शिवलिंग छोटे अथवा बड़े बनाकर पूजन करें समान फल प्राप्त होता है ऐसा शिव पुराण में प्रमाण मिलता है । भगवान शिव की महिमा के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से पुण्य लाभ अर्जित होता है भगवान भोले शंकर भक्तों की प्रार्थना सुनते हैं। वरहाल माता मंदिर परिसर में कथा श्रवण करने शिव भक्तों का तांता लग रहा है , कथा पंडाल में हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं द्वारा रुद्री निर्माण रुद्राभिषेक भी किया जा रहा है l संगीतमय धार्मिक भजनों के साथ श्रद्धालु जन्म कथा का श्रवण कर रहे हैं । प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से संगीतमय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ प्रवचन होकर 5 बजे चल रहे है कथा समापन की पश्चात शाम के समय श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा भाव के साथ मां नर्मदा के भटेरा घाट पर रुद्री विसर्जन किया जा रहा है घाट पर धर्म प्रेमी जनता मां नर्मदा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर भव्य आरती में शामिल हो रहे है । भटेरा में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ रुद्री निर्माण रुद्राभिषेक के आयोजन से पूरा गांव में आध्यात्मिक वातावरण नजर आ रहा है ।
मंदिर परिसर में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में पंडित नरेंद्र कुमार दुबे पंडित आकाशदीप तिवारी द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई जा रही है ।आयोजन समिति ने क्षेत्र की जनता से इस धार्मिक आयोजन में पहुंचने की अपील की है ।
