*विधुत विभाग के अमले ने किया हाईटेंशन लाइन33 में सुधार*
जे ई सालीचौका मनीष कपाड़िया
सालीचौका -132 के व्ही पोडार सब स्टेशन से निकली हुई 33 के व्ही सालीचौका फीडर की हाई टेंशन लाइन पर।
दिनांक 28 जुलाई को एक बहुत बड़ा पेड़ गिर गया. जिसके कारण 33 के व्ही लाइन छतिग्रस्त होकर बंद हो गई।
लाइन बंद होने के कारण सालीचौका नगर परिषद क्षेत्र एवं अन्य 10 ग्रामो की विधुत सप्लाई बंद हो गई।
मौक़े पर पहुंच कर लाइन जे ई मनीष कपाड़िया और कर्मचारियों लाइनमैन शिव शंकर किरार, डालचंद सैयाम, देवेंद्र कुमार यादव, राजेश उइके, रफीक खान, सहायक -सोनू, राजू, मनीष, देवेंद्र लोधी, सतीश, एवं नरेंद्र मेहरा द्वारा बारिश में विधुत लाइन के 5 नंबर 33 के व्ही पोल के तार का सुधार कार्य करके एवं लाइन पर गिरे पेड़ को हटाकर काटकर विधुत लाइन को सुचारु रूप से चालू किया गया।
बिजली कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अतिशीघ्र विधुत लाइन को चालू करने हेतु प्रयास किए जाते हैं।
परन्तु ग्रामवासियो एवं उपभोक्ताओं द्वारा बिजली के घरेलु, दुकान, चक्की, कृषि पम्पो के विद्युत बिलों का भुगतान समय पर नहीं किया जाता हैं।
बिजली विभाग के द्वारा सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की जाती हैं की अपने बिजली बिल का समय पर भुगतान अवश्य करें।
और अगर कोई कार्य समय न हो तो हेल्पलाइन और सीधे वरिष्ठ कार्यालय सम्पर्क करें क्योंकि सालीचौका विधुत विभाग का समस्त स्टाफ सदैव आपके साथ है।

