विद्युत काम करते समय लापरवाही न बरतेः अभियंता आशुतोष ओझ
सालीचौका गाडरवारा
विद्युत विभाग कार्यपालन अभियंता आशुतोष कुमार ओझा ने सभी कर्मचारियों से वारिश के मौसम में संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट, दस्ताने, सेफ्टी शूज़ और सेफ्टी बेल्ट, इंसुलेटेड औजारों का उपयोग करने, जल्दबाजी और लापरवाही न करने निर्देशत किया गया है। वारिश के मौसम को देखते हुये उपभोक्ताओं से भी विद्युत से होने वाले खतरों से बचने के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर बिजली के झटके, आग लगने, और अन्य दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। विद्युत सुरक्षा के कुछ महत्वपूर्ण नियम जैसे कि बिजली के उपकरणों को पानी या किसी भी तरल पदार्थ से दूर रखें, गीले हाथों से कभी भी बिजली के उपकरणों को न छुएं, अर्थिंग विद्युत उपकरणों को सुरक्षित रखने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। यह सुनिश्चित करता है कि यदि कोई विद्युत रिसाव होता है, तो करंट जमीन में चला जाए, जिससे बिजली का झटका लगने का खतरा कम हो जाता है। फ्यूज और सर्किट ब्रेकर विद्युत सर्किट में ओवरलोड होने या शॉर्ट सर्किट होने की स्थिति में बिजली को काट देते हैं, जिससे आग लगने या उपकरण को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। विद्युत उपकरणों, तारों और आउटलेट का नियमित रूप से निरीक्षण करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे अच्छी स्थिति में हैं और क्षतिग्रस्त नहीं हैं। विद्युत से संबंधित कोई भी काम, जैसे कि वायरिंग या मरम्मत, केवल योग्य इलेक्ट्रीशियन से ही करवाएं। बच्चों को बिजली के उपकरणों से दूर रखें और उन्हें बिजली के खतरों के बारे में शिक्षित करें। विद्युत उपकरणों पर काम करते समय इंसुलेटेड दस्ताने, जूते और अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें। बिजली के नंगे तारों को कभी भी न छुएं। साथ ही उपभोक्ताओं से समय पर बिल का भुगतान करने की अपील की गई है।
