https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*वैश्विक हिंदी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में ललिता दुबेदी पुरुषकृत*

 सालीचौका नरसिंहपुरःदेश विदेश की साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में देश विदेश से 1240 रचनाकारों की सहभागिता रही थी। अग्रज तथा नवोदित रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से बढ़ चढ़कर कविता प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका तथा तंजानिया से महिला पुरुष रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं का प्रदर्शन किया।

    तीन चरण की चयन प्रक्रिया के बाद 100 रचनाकारों की रचनाएं उत्कृष्ट घोषित की गई जिन्हें हिंदी काव्य शिरोमणि मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।इस में ललिता दुबेदी नरसिंहपुर को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता अभौतिक उपस्थिति में होने के कारण सभी चयनित प्रतिभाओं को तत्काल ई प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रिंटेड सम्मान पत्र डाक के माध्यम से भेजा जाएगा।

    वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता के सम्बन्ध में बोलते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं - " भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति की अपनी कोई सीमा नहीं होती। हम संसार के किसी भी कोने में बैठकर किसी भी भाषा में साहित्य सृजन कर सकते हैं। आज उत्कृष्ट लेखकों की कमी नहीं है उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। देश विदेश के हिंदी रचनाकारों के लिए राज्य गैर जिम्मेवार व्यवहार दिखाते आया हैं। ऐसी अवस्था में शब्द प्रतिभा देश विदेश के अग्रज और नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित करता आया है इसी कड़ी में यह प्रतियोगिता एक प्रयास है। "

    ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली प्रतियोगिता के रूप में चर्चित इस कविता प्रतियोगिता में 16 वर्ष के नवोदित से लेकर 80 वर्ष के अग्रज रचनाकारों की सहभागिता रही है। 

        शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल विगत वर्षों से नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, देवनागरी लिपि के सरंक्षण तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करती आई है।

संस्था की ओर से साहित्यिक आइडल, नेपाल भारत मैत्री, हिंदी हैं हम जैसी अन्य तीन बहु चर्चित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर