https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 

इक फर्ज निभाना था, इक वादा तोड़ आए,
हम काफिलों को पीछे रोता ही छोड़ आए,

*सच के साथ खड़ा होने का साहस सभी में कहां होता है?: पत्रकारों के प्रति ग्रामीणों ने जताया विशेष आधार: ग्राम पंचायत मोहपानी:जनपद चिचली: नरसिंहपुर*

*जिला नरसिंहपुर तहसील गाडरवारा जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहपानी एवं बड़ागांव तलैया के ग्रामीण पंचायत में अनियमितता एवम हेर फेर करने वाले सरपंच सचिव और ठेकेदारों के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं ,धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और सभी चीचली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत के ग्राम वासियों से यह कहना चाह रहे हैं कि जिन-जिन ग्राम पंचायत मैं सरपंच एवं सरपंच के पतियों के द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता,हेर फेर, गबन किया गया है या फिर बारबार शिकायतों के बाद भी शासकीय अधिकारी नहीं सुन रहे हैं वह कल गाडरवारा 6 तारीख को अपनी अपनी ग्राम पंचायत के सचिव सरपंचों की काला चिट्ठा और उनकी मनमानी के खिलाफ हमारे इस अभियान में साथ चलकर अपने लिए अपने इंसाफ की लड़ाई की मांग करने के लिए साथ चले पैदल यात्रा मे नरसिंहपुर आवाहन किया जाता है।*

*ग्राम पंचायत मोहपानी के ग्रामीणों की आवाज बनकर सच्चाई को सामने लाने वाले पत्रकारों,मीडिया कर्मियों का ग्राम वासी विशेष आधार व्यक्त करते हैं।सच का साथ देने का जो साहस हमारे पत्रकार भाईयों ने दिखाया है,इससे ग्रामीणों में आशा की किरण जाग उठी है। साथ ही सूचित किया जाता है की कल गाडरवारा आम सभा के दौरान मीडिया कर्मियों/पत्रकारों के सामने मामले से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया जाएगा,जिसके सामने आने से कई सफेद पोश चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।*

*नरसिंहपुर चलो , , नरसिंहपुर चलो, , नरसिंहपुर चलो*

निवेदक 

*समस्त ग्राम वासी,ग्राम पंचायत मोहपानी(चिचली, नरसिंहपुर)*





أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर