https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*अब गाय भी वंदे भारत से करेगी सफर?:नरसिंहपुर में मुमकिन है अगर!*

रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कितना सचेत है,इसके अनेकों उदाहरण अक्सर अखबारों की सुर्खियां बटोरते हैं! हाल ही में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर।जहां एक तरफ गाड़ियों की आवाजाही जारी थी,वहीं दूसरी तरफ प्लेटफार्म पर आवारा गौ वंश का झुंड विचरण कर रहा था, जो कभी भी भटक कर पटरियों तक पहुंच कर किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

रेलवे यात्रियों और प्लेटफार्म की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार तो खड़ी कर देता है,किंतु अक्सर तो यह सुरक्षा दीवार बेमानी ही महसूस होती है,जहां कभी भी आवारा कुत्तों का झुंड,गायों का झुंड और असामजिक तत्व डेरा डाले हुए रहते हैं!

वहीं प्लेटफार्म नंबर दो से लगकर बसी हुई झुग्गियों में कुचबंदिया समुदाय के परिवारों का डेरा है,जो अक्सर प्लेटफार्म की दीवार फांदकर प्लेटफार्म पर मोजूद पेयजल सुविधा के लिए उपलब्ध नलों से पाईप लगाकर अपने घरों तक पानी पहुंचाते हुए देखे जा सकते हैं!

वहीं प्लेटफार्म पर मोजूद भिखारी शराब पीकर यात्रियों से बदतमीजी करने पर उतारू हो जाते हैं!



أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर