https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 *वायरल विडियो ने शर्मसार किया नरसिंहपुर को? :चिचली: नरसिंहपुर*

विगत दिवस स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान चिचली जनपद के अन्तर्गत आने वाले ग्राम बसुरिया की प्राथमिक शाला में तिरंगे का अपमान किए जाने की घटना सामने आई।घटना से संबंधित तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए , हालाकी घटना को लेकर अधिकारियों का रुख अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इससे साफ़ जाहिर होता है कि,शिक्षक द्वारा भारतीय ध्वज संहिता का किस तरह खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई।जिसने भी वीडियो को देखा वह आक्रोशित हो गया। जिले के समाजसेवियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक द्वारा तिरंगे का अपमान किया जाना बेहद ही शर्मनाक है। शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सेवा समाप्त किए जाने की कार्यवाही शिक्षा विभाग द्वारा की जानी चाहिए।

शिक्षा के मंदिरों में तिरंगे झंडे के खुलेआम हो रहे इस अपमान को लेकर अधिकारी भी सजग नहीं हैं?अब देखना ये होगा की प्रशासन इस पूरे मामले में कोई कार्रवाई करता है या नहीं।

हालाकि इस मामले को लेकर नाम जाहिर ना किए जाने की शर्त पर ग्रामीणों का कहना है की,जब इन ग्रामीण अंचल के विद्यालयों में ऐसे कई शिक्षक हैं जो शराब पीकर आते हैं, उन पर ही आज तक शिक्षा अधिकारी ने कार्यवाही नही की तो फिर इस मामले में कौन सा कद्दू में तीर मार लेंगे? धीरे से मामले पर राजीनामा हो जाएगा और अंदरूनी डील हो जायेगी,आखिर में होना जाना कुछ नही है!

हालाकी ध्वज संहिता में तिरंगे का अपमान किए जाने की स्थिति में बेहद सख्त कार्रवाई का प्रावधान है,बशर्ते अधिकारियों में इच्छाशक्ति का अभाव ना हो! वहीं तिरंगे के अपमान के मामले को लेकर कुछ समाजसेवी भी आगे आए हैं और कुछ लोग इस मुद्दे से अपनी राजनीति भी चमका कर स्वार्थ की रोटियां भी सेंक रहे हैं।आप यहां जानिए की क्या कहती है भारतीय ध्वज संहिता।

तिरंगे के उपयोग के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भारतीय झंडा संहिता 2002 लागू किया गया है। तिरंगे का अपमान किए जाने से संबंधित अपराधों के लिए राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा- 2 के तहत 3 साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है।












أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर