*पुरजोर इस्तकबाल के साथ हज यात्रियों की रवानगी*
नरसिंहपुर/रांकई न्यूज@रिपोर्टर शाह फैसल।
दिनांक 31 मई 2024 दिन शुक्रवार।
हर वर्ष पूरी दुनिया से मुसलमान हज यात्रा के लिए सऊदी अरब के मक्का मदीना में लाखों की तादाद में यात्रा पर जाते हैं। क्योंकि इस्लाम की पांच बुनियादी स्तंभ ईमान, नमाज, रोजा और जकात के बाद हज यात्रा भी उनमें से महत्वपूर्ण इबादत है।
*हज यात्रा की मान्यता*
हज से संबंधित ये मान्यता है कि इस्लाम की बुनियादी शिक्षा और उसका प्रचार प्रसार सऊदी अरब के मक्का और मदीना से इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद (स. अ. व.) के द्वारा प्रारंभ कर उनके अनुयायियों द्वारा पूरी दुनिया में इस्लामी शिक्षाओं का विस्तार किया गया। जिस वजह से पूरी दुनिया के मुसलमान सऊदी अरब के ऐतिहासिक मक्का और मदीना की यात्रा को अहमियत के साथ हज यात्रा के रूप में अदा करते हैं।
*ग्राम रांकई और जिला भर से हज यात्रियों की रवानगी*
हज कमेटी ऑफ इंडिया के हज कोटा से पूरे जिला से कुल 43 हज यात्री हज यात्रा के लिए जा रहे हैं तो वहीं कुछ हज यात्री प्राइवेट टूर्स से भी जिले से हज यात्रा पर जा रहे हैं। इनमें ग्राम रांकई से सबसे ज्यादा हज यात्रियों की संख्या है। 15 हज यात्री ग्राम रांकई से हैं तो वहीं करेली, नरसिंहपुर, गोटेगांव, गाडरवारा, खैरुआ, कटकुही, देवनगर इत्यादि क्षेत्रों से भी हज यात्री शामिल हैं।
*4 जून को मुंबई एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए होगी रवानगी*।
जिले के सभी हज यात्री 4 जून को मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे। 2 जून को सभी हाजियों को मुंबई हज हाउस में अपनी रिपोर्टिंग पेश करना है। जिसके चलते सभी हाजी 31 मई से 1 जून तक अलग अलग ट्रेनों के माध्यम से मुंबई हज हाउस पहुंच रहे हैं।
*हाजियों की पुरजोर स्वागत सम्मान के साथ रवानगी*।
हाजियों की रवानगी से पहले उनके परिजनों और सभी चाहने वालों द्वारा घर घर जाकर जहां इन हज यात्रियों का व्यक्तिगत रूप से स्वागत सम्मान किया तो वहीं ग्राम की सामाजिक संस्था इत्तेहादुल मुस्लेमीन कमेटी की जानिब से ग्राम के वरिष्ठ जनों के माध्यम से सभी जाने वाले हज यात्रियों का ताज चौक पर सामूहिक रूप से फूल माला पहनाकर कार्यक्रम के माध्यम से पुरजोर और पुरखुलुस इस्तकबाल कर नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन रवाना किया गया। स्टेशन पर भी भारी संख्या में मौजूद लोगों द्वारा स्वागत सम्मान के साथ मुंबई के लिए रवाना किया गया। सभी ने हाजियों से कौम और मुल्को मिल्लत की भलाई के लिए दुआ की दरख्वास्त की है।