*सालीचौका में प्रस्तावित ओवरब्रिज का स्थान परिवर्तन करनें सौपें ज्ञापन*
सालीचौका नरसिंहपुरः गत मंगलवार नगर में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की स्थान परिवर्तन करनें नागरिकों, व्यापारियों, किसानों ने नगरपरिषद सीएमओ भवानी प्रसाद शर्मा एवं डी आर एम ,आईओडब्ल्यू के नाम स्टेशन मास्टर श्री प्रकाश पटेल को ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखनीय हैं कि
देश में सभी रेलवे गेट समाप्त कर उन पर ओवर ब्रिज ‘पुल’ बनाए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में गाडरवारा तहसील के अंतर्गत नगर सालीचौका में बनने वाला पुल खेरुआ मोड़ से शुरू होकर पशु चिकित्सा केंद्र के सामने उतरेगा l
इसकी लंबाई लगभग 680 मीटर या 2200’ फुट की रहेगी l यह ओवरब्रिज निर्माण में लगभग 4 साल लग जाएंगे l रेलवे गेट बंद हो जाएंगे तब तक जनता नगर से बाहर कहा से कैसे जायेगी l नगर की सभी मुख्य संस्था इसी सड़क मार्ग पर एक ही कतार में हैं जैसे पशु चिकित्सा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर परिषद कर्यालय, पुलिस उपथाना, पोस्ट ऑफिस, कन्या शाला, मीटिंग हाल , शासकीय डॉक्टर नर्स के घर के अलावा दोनों तरफ कृषिक्षेत्र, वेयरहाउस अनाज मंडी भी हैं इस सड़क पर ब्रिज बनने के कारण इन सभी शासकीय संस्थानों में जनता कैसे जा पाएगी l नगर को ओवरब्रिज की तो अति आवश्यकता है, यादि एक बार यह ब्रज वर्तमान में प्रस्तावित स्थान से बन गया तो हमेशा के लिए बड़ी दिक्कत हो जाएगी l इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर के गणमान्य नागरीको व्यापारियों, किसानों ने *जिला प्रशासन के नाम युवा नेता मनीष राय (छोटूभैया)* के नेतृत्व में नागरिकों व्यापारियों, किसानों, छात्र छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान चला कर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौपा गया एवं अपील की गई है कि ओवरब्रिज का नक्शा ऐसा बनाया जाए जो कि नगर के विकास में बाधा न बन पाए और आम जनता परेशान न हो सके व आवागमन सुलभ रहे।
ज्ञापन में सुझाव दिया है कि सालीचौका मोटर स्टेंड से रेलवे स्टेशन क्रास कर पुराना गल्ला बजार के आगे मुख्यबाजार तक या खैरुआ रोड की ओर जाने वाले रास्ते से शमशान घाट जाने वाली पुलिया के ऊपर से बनाया जा सकता है।यहां से शासकीय भूमि का प्रयोग होता है यहां से पचाम,अमाडा, बसुरिया आदि के ग्रामीणों को गाडरवारा या अन्य स्थानों शहरों में जाने नगर की सीमा में प्रवेश नहीं करना पडेगा।। ज्ञापन सौपते समय डा.यतीन्द्र शर्मा,बिरेंद्र चौकसे, गजराज सिंह रोहेला, पार्षद अमरीश राय,पार्षद व व्यापारी संघ अध्यक्ष *जितैंद्र राय (जित्तू सेठ)*, राम सहाय पटेल, पार्षद सूरज राय,अमरराज पटेल,गोलू गुप्ता, शास्वत राय, रेवाराम राजपूत,हर्षित राय, अनुपम राय,प्रशांत विश्वकर्मा महेश विश्वकर्मा, बसंत विश्वकर्मा, गौतम साहू,आनंद चौकसे ,विनोद खरे, नीरज साहू,आनंद गुप्ता,अवधेश चौकसे,अजीत महाराज, सन्नी खरें, सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।