https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

रीवा, मध्य प्रदेश।

मध्य प्रदेश आदिवासी महासभा का राज्य सम्मेलन दो दिवसीय सम्मेलन।

अतरैला बिरसा मुंडा नगर जिला रीवा मध्य प्रदेश में हजारों की संख्या में आदिवासी महिला पुरुष बड़ी संख्या में हुए शामिल।

प्रमुख वक्ता बिंद्रा करत पूर्व सांसद माकपा आदिवासी किसान सभा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष राम नारायण कुरारिया आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार लगातार आदिवासियों पर बनाए जा रहे झूठे केस 18 साल बाद मामा को लाडली बहनों की याद वह भी चुनाव के कुछ महीने पहले भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर है ,हमेशा आदिवासियों के साथ छल कपट धोखा किया जा रहा है।

बिंद्रा करात द्वारा बताया गया कि,

आदिवासियों द्वारा बताया कि शिवराज सरकार को 6 लाख से अधिक दाव बन पत्तों के लिए दिए गए जिसमें  सरकार द्वारा मात्रा बड़ी मुश्किल से 2 लाख दावों को स्वीकृत किया गया है।

नरसिंहपुर जिले से राज्य स्तरीय आदिवासी महा सम्मेलन में शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से गाडरवारा तहसील के उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा के प्रतिनिधित्व में हरि गोविंद गोड़ अनूप गोड़ सोनू गोड़ अंतराम गोड़ शोभाराम गोड़‌ गोबिंद गोड़ स सदस्य दल शामिल हुआ जिसमें अपने अपने  क्षेत्र की समस्या रखी गई की रखी गई।

जिसमें गाडरवारा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भीलमाढाना मैं मध्य प्रदेश सरकार की 18 साल होने के बाद भी आज भी पीने के लिए पानी नहीं है ग्राम कोठरी में 5 साल से बिजली नहीं है, ग्राम पंचायत गवरी के ट्यूनी ग्राम के आसपास में जो दूधी नदी पर जो डेम बनाया जा रहा है से आदिवासी प्रभावित हो रहे हैं उसका भी अभी तक ना तो कोई मुआवजे कि जानकारी है ना ही 18 साल से चली आ रही मांग आज तक पूरी नहीं की गई है, बारहा बड़ा से‌ जामगांव तक सड़क नहीं बनाई गई है ,एक तरफ आदिवासियों से लगातार धोखा छल कपट किया जा रहा है 18 साल से एक 10 किलोमीटर की सड़क नहीं बना पाए मध्य प्रदेश सरकार।

ग्राम कोटरी में आदिवासी आज भी कुआं का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है एक तरफ जहां नरसिंहपुर जिले में नल जल योजना चलाई जा रही है दूसरी तरफ आदिवासी गंधा पानी पीने के लिए मजबूर है किसान सभा के तहसील उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा द्वारा जब लगातार 10 दिन तक आदिवासी क्षेत्र का दौरा किया गया तो यह सभी समस्या सामने आए जिनकी जानकारी आदिवासी भाईयों द्वारा  दी गई।

मध्यान भोजन में भी लगातार आदिवासी क्षेत्रों में लापरवाही की जा रही है, आदिवासी क्षेत्रों में शासकीय शिक्षक 15 15 दिन तक स्कूल नहीं जा रहे हैं।

राज्य सम्मेलन अतरैला रीवा मध्य प्रदेश इन सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आने वाले समय में तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन पैदल यात्रा निकालने की रूपरेखा बनाई गई।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर