https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*शराबियों का पसंदीदा अड्डा बना डांग*

*दोपहर से देर शाम तक छलकते हैं जाम*

*चौराहों पर हाथ ठेला एवं रास्तों पर बैठकर पीते हैं शराब* 

सालीचौका। नगर में चौराहों पर एवं हाथ ठेला पर शाम को शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जो देर रात तक शराबियों की पार्टी चलती रहती है शराबीयों के सुरक्षित स्थान बसुरिया रोड स्थित डांग एवं नगर का आमाडा चौराहा , बडा तलाब पसंदीदा बना हुआ है ।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल से आहता बंद कर दिए गए हैं और अगर सार्वजनिक जगह पर शराब खोरी करते पाए गए तो जुर्माना भी हो सकता है लेकिन यहां पर शराबी बेखौफ होकर सड़क पर ही जाम छलका रहे हैं

नगर में कुछ होटलों की आड में अवैध रूप से आहेते भी संचालित किए जा रहे हैं ,इन पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती है नई शराब नीति आने से आबकारी विभाग की नजर अवैध रूप से संचालित हो रहे आहातो पर है 

*देर रात तक खुली रहते है अबैध आहते*

नगर में डिस्पोजल पानी पाउच चखना के लिए देर रात तक दुकानें खुली रहती हैं अमाडा रोड हो बसुरिया रोड हो इन पर स्थित उपरोक्त दुकानों पर सबसे ज्यादा शराबियों का जमावड़ा रहता है यहां पर हाथों पर खड़े होकर शराबी शराब पीते नजर आ जाते हैं एक दो बार पुलिस द्वारा गश्त कर लोगों को चेतावनी जरूर दी गई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला हालात यहां की शाम होते ही शराबियों की हुड़दंग लीला शुरू हो जाती है जो कि देर रात तक जारी रहती है

*डांग में दिन में ही शुरू हो जाती हैं महफिले*

डांग में पेड़ों की घनी छांव की नीचे दोपहर में ही सुरा प्रेमियों का झुंड दिखाई देने लगता है वही दिन में ही महफिले शुरू हो जाती हैं जो कि देर शाम व रात तक चलती रहती हैं वहां के निवासियों ने शराबियों से परेशान होकर कई बार शिकायत की कि यहां पर दिन व रात शराबियों का अड्डा बना रहता है।

प्रकाशित समाचार पत्रकार अवधेश चौकसे द्वारा stringer24news के साथ साझा किया गया। 

******************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972



أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर