https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*इतिहास के पन्नों पर बदनुमा दाग साबित होगा ग्राम पंचायत रीछा में हुआ गबन?*

नरसिंहपुर।
अतीत के आईने में जब ग्राम पंचायत रीछा में हुआ गबन और गबन के मामले पर प्रशासन की प्रतिक्रिया देखी जायेगी तब यह घटना इतिहास के पन्नों पर एक बदनुमा दाग सबित होगी? 

गांव वाले महज इतना चाहते हैं कि उच्च स्तरीय कमेटी से जांच करवाई जाए ताकि ग्रामीणों को न्याय मिल सके।

लेकिन तंत्र भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के लिए मजबूर है! प्रशासन में बैठे कारिंदों ने बनावटी जांच के आधार पर दिखावटी कार्यवाही कर मामले पर लीपापोती करना चाही।जब इतने से बात नहीं बनी तो अधिकारी उल जलूल बयान देने लगे।

धरने प्रदर्शन आंदोलन से मामले की आवाज प्रशासन के कानो तक तो पहुंची, किंतु प्रशासन का रवैया देखकर ऐसा लगा जैसे जिम्मेदारों ने मामले को अनसुना करने के लिए कानों में रुई ठूस ली है शायद इस वजह से ग्रामीणों की आवाज को अनदेखा करना ज्यादा आसान हो गया होगा!

जो योजना व्यक्ति मूलक थी "मतलब जिसका सीधा संबंध व्यक्तिगत तौर पर आम हितग्राही से है" और उस योजना में गबन करने वालों की साजिश का शिकार बने ग्रामीणों को उनका हक दिलाने में जिला प्रशासन नाकाम है?

जिसे देखो उसकी जुबान पर बस एक ही बात रहती है,राजपूत जी आप व्यर्थ परेशान हो रहे हैं,पैसा ऊपर तक गया है,कुछ होने वाला नहीं है।क्या वाकई ऐसा है? 

भ्रष्टाचारियों का कुछ नही होगा,आप कितना भी लड़ाई लड़ लो।मुझे हैरत होती है ये बात कहते समय अधिकारियों की निगाहें भी नीची नही होती।

क्या वाकई करप्शन ने पूरे सिस्टम को इतना खोखला कर दिया है की इंसान के अंदर की इंसानियत मर गई और वह सिर्फ पैसा कमाने की मशीन बनकर रह गया है?

कोई गांव वाला सिर्फ इस वजह से परेशानी में है क्यों की सिस्टम उसे न्याय दिलाने में असमर्थ है।यह कैसी विडंबना है? और यह कैसी न्याय व्यवस्था है?

आखिर कौन हैं वो लोग जो इतना घबराए हुए हैं की जांच ही नही होने देना चाहते हैं?

यदि आप सोचते हैं की गबन के मामले में अधिकारियों की संलिप्तता नहीं होगी या फिर मामला अधिकारियों की जानकारी से बाहर था तो आपकी जानकारी के लिए हम यह बता दें की ऐसा नही है,इसके साक्ष्य मौजूद हैं कि अधिकारियों की नाक के नीचे सब चल रहा था फिर भी जानबूझकर चुप्पी साधी गई थी।

जारी :

*******************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972





أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर