https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


सिक्के का दूसरा पहलू : ग्राम पंचायत रांकई।

ग्राम पंचायत रांकई का विवादों से पुराना नाता है।यहां के पिछले कार्यकाल के रिकॉर्ड को देखते हुए,ऐसा प्रतीत होता है की यहां विकास कम और विवाद ज्यादा होते हैं।

stringer24news द्वारा विगत तीन माह से ग्राम पंचायत रांकई में कुर्सी की खींचतान पर पड़ताल जारी है।हमने सरपंच श्रीमती सुनीता बाई ठाकुर एवम उनके पति से ऑन कॉल साक्षात्कार के दौरान संबंधित मामले पर चर्चा की।सभी महिला सरपंचों को एकजुट होकर सुनीता बाई के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में खुलकर सामने आना चाहिए।

तो बिना समय गंवाए आइए चलते हैं ग्राम रांकई की विशेष रिपोर्ट - सिक्के का दूसरा पहलू की ओर।

वैसे तो हम ग्राम रांकई में क्या चल रहा है इसे समझने के लिए ग्राम पंचायत में आयोजित शासकीय/गैर शासकीय समारोहों की तस्वीर देखकर सहज ही समझ सकते हैं।

महिला सशक्तिकरण श्रीमती सुनीता ठाकुर के साथ हाशिए पर खड़ा दिखाई देता है, जिस तरह की शासकीय/गैर शासकीय समारोहों की तस्वीरों में श्रीमती सुनीता ठाकुर खड़ी हुई दिखाई देती है।

गांव में महिला सरपंच श्रीमती सुनीता ठाकुर हैं एवम उप सरपंच फयाज मालगुजार हैं।सूत्रों के मुताबिक पंचायत में उप सरपंच का दबदबा है।वैसे तो फयाज मालगुजार अपने आप को समाजसेवी बतलाते हैं। हालाकी खूफिया सूत्रों के मुताबिक कुर्सी पर उप सरपंच की भी नजर है।

विगत जनवरी माह में भी सरपंच का अपमान किए जाने का मामला सुर्खियों में छाया था।

हालाकी तब श्रीमती सुनीता ठाकुर ने stringer24news के इक इंटरव्यू के दौरान बयान दिए थे कि उनका अपमान नही किया गया है।

बयान देते समय महिला सरपंच असहज दिखाई दे रही थी।उनके चेहरे पर दबाव के भाव स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहे थे। यहां तक कि जब हमने बारबार पूछा की क्या आप पर दबाव बनाया जाता है तब आप वीडियो में देख सकते हैं की महिला सरपंच स्वीकार करती हैं कि हां मेरे ऊपर दबाव रहता है।

वैसे तो महिला सरपंच के साथ ही ग्राम पंचायत में 14 महिला वार्ड मेंबर है।उसमें से कितनी महिलाएं पंचायत में सभा के दौरान आती है और कितने पति अपनी पत्नियों के स्थान पर ड्यूटी बजाने आते हैं।

हमने अब तक की पड़ताल में पाया है की कुर्सी के लोभ में श्रीमती सुनीता ठाकुर को साजिश का शिकार बनाया जा रहा है।अन्यथा यदि एक महिला को कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है तब उस समस्या का समाधान कर हल निकालना चाहिए था लेकिन यहां तो सरपंच को निकालने की तैयारी होने लगी है? क्या यही है जिले में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर?

जारी : 

उप सरपंच के इशारे पर सारा खेल खेला जा रहा है? उप सरपंच परदे के पीछे से मामले की कमान सम्हाले हुए हैं?

**************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972







أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर