सांकेतिक चित्र।
*क्या फिर बलि चढ़ेगा ग्राम रोजगार सहायक: ग्राम पंचायत इमलिया (कल्याणपुर)*
ग्राम पंचायत इमलिया कल्याणपुर।
ग्राम पंचायत में अनियमितता ,लापरवाही और गबन की शिकायतों के सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा मामले को लेकर सख्ती दिखाई जा रही है। गांव के विकास को ग्रहण लगाने और ग्रामीणों का हक डकारने वालों को आखिर जांच की आंच की जद में आना ही पड़ा।
वहीं मामले को लेकर जिला पंचायत के अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि मामले में छानबीन जारी है,दोषी पाए जाने पर ग्राम रोजगार सहायक पर गाज गिर सकती है। दबी जुबान में अधिकारी यह स्वीकार करते हैं की विकास को कालिख पोतने वाले शार्प माइंड है और इनकी साजिशों का पर्दाफाश हो पाना इतना आसान नहीं है।
सवाल यहां पर यह है की , हर बार जीआरएस को ही मोहरा क्यों बनाया जाता है?सचिव के खिलाफ कोई भी सबूत विभागों को क्यों नहीं मिल पाते हैं?या फिर तमाम सबूतों के बाद भी सचिवों को बक्शने के लिए विशेष महारबानी जतलाई जाती है?
सरपंच के कार्यों की सजा रोजगार सहायक को भुगतनी पड़ेगी,और सरपंच काजल की कोठरी से बेदाग निकला आयेंगे?
जारी :
बेरोजगारी भत्ता और मजदूरी साथ साथ देने का नया नियम निकालने वाली पंचायत का हाल, ,
********************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
