https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*जांच अधिकारियों की जांच निष्पक्षता,पारदर्शिता और सत्य की कसौटी पर खरी उतर भी रही है या नही?*

सवाल जितना जटिल है उससे भी अधिक जटिल है उसका जवाब।
गबन के मामलों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जो जांच कराई जा रही है,उनमें पारदर्शीता और निष्पक्षता का कितना ध्यान रखा जा रहा है यह तो जांच के निष्कर्ष अपनी गाथा खुद ब खुद बयां कर रहे हैं।

हाल ही में ग्राम पंचायत रीछा में गबन के मामलों की जांच हो या फिर ग्राम पंचायत इमलिया कल्याणपुर के मामलों की अधिकारियों ने अब तक फाइलों में बंद निष्कर्षों को दबा कर रखा है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक ग्राम पंचायत इमलिया कल्याणपुर की रिकवरी एक लाख आठ हजार रुपए और ग्राम पंचायत रीछा की रिकवरी तकरीबन पांच लाख अस्सी हजार रुपए फाइलों में बंद हैं।
करोड़ों में गबन करने वालों के वाहरे न्यारे है जबकि जिन ग्रामीणों के साथ व्यक्ति मूलक जन हितैषी योजनाओं में गबन किया गया वो आज भी न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।हालाकी शासन प्रशासन की शैली ने ग्रामीणों मे न्याय और न्याय व्यवस्था के प्रति निराशा का भाव भी जगाया है , इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

18/4/23 दिन मंगलवार को stringer24news के नेतृत्व में प्रशासन की लचर कार्यशैली के विरोध में प्रश्सनिक अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया जाना था,किंतु जिला कलेक्टर इस दिन गाडरवारा जनसुनवाई में मोजूद रहे। अब यहां सवाल यह उठता है की, क्या जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन इस तरह किया जा रहा है कि आज उनके कार्यकाल में सैंकड़ों गबन की शिकायतें अधिकारियों की टेबल पर दफन हैं और ग्रामीण अब भी अपने अधिकार प्राप्ति की राह देख रहे हैं।

ग्राम रिछा से तैयार की गई आंदोलन की रणनीति सफल रही और ग्राम रिछा के साथ ही जिले के अलग-अलग गांवों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश की चिंगारी भड़क गई।अलग अलग गांवो में आंदोलन के लिए ग्रामीण लामबंद हो रहे हैं।आंदोलन का पूरा मूवमेंट सोशल मीडिया के जरिए तैयार किया गया जिसका ग्रामिणो पर खासा असर पड़ा।
लेकीन बावजूद इस सबके प्रशासन की मामले को लेकर निष्क्रियता ने आम आदमी के न्याय की उम्मीद को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है।

अब सवाल उठता है,भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन का क्या भविष्य होगा? क्यों की जब तक भ्रष्ट अधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे तब तक वह जांच को प्रभावित करेंगे।

जारी : 
प्रशासन को यह पता हो गया था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उठे इस आंदोलन की आग stringer24news के नेतृत्व से लगी है, इसलिए ऐसे में प्रशासन ने 
**************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972


أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर