सांकेतिक चित्र।
कल से_तीन_दिन_किसान_पैदलमार्च_के_साथ🔵 कल 26 अप्रैल से महाराष्ट्र के किसान तीन दिवसीय पैदल मार्च में उनके साथ रहना होगा . इस यात्रा के आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार देश के ख्यात पत्रकार पी साईनाथ, ग्रामीण अर्थशास्त्री डॉ आर रामकुमार, किसान नेता और लेखक सम्पादक बादल सरोज सहित समाज के अन्य हिस्सों के विशिष्ट व्यक्तित्व तथा बुद्धिजीवी इस किसान मार्च में भाग लेंगे . इनमे से लगभग सभी तीनो दिन पैदल चलेंगे .
🔵 अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष डॉ अशोक ढवले सहित जे पी गावित, किसन गूजर,उमेश देशमुख, अजीत नवले, युवा विधायक विनोद निकोले इसकी अगुआई करेंगे .
🔵 कृषि संकट से घिरे किसानो के अनेक मुद्दों को लेकर, कारपोरेट हितैषी सरकारों की नीतियों के खिलाफ वैकल्पिक नीतियों की हिमायत में यह यात्रा होगी .
🔵 इसकी शुरुआत अकोले से होगी और यह महाराष्ट्र के रेवेन्यू मिनिस्टर श्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के कार्यालय लोनी तक जायेगी .
🔵 निर्माण मजदूरों, खेत मजदूर यूनियन, जनवादी महिला समिति, एस एफ आई, डी वाय एफ आई, आल गुरव समाज संगठना सहित अनेक संगठनो ने इसका समर्थन किया है .
#कार्यक्रम
🔺 26 अप्रैल 3 बजे दोपहर शुरू
अकोले बाजार ताल से रामेश्वर मन्दिर , Dhandarfal, तहसील संगमनेर - 12 Km
🔺27 अप्रैल सुबह 7 बजे
रामेश्वर मन्दिर से खातोड़े धाम संगमनेर - 10 Km
🔺27 अप्रैल शाम 4 बजे से
खातोड़े लॉन से जनता महाविद्यालय - 9.6 Km
🔺 28 अप्रैल सुबह 7 बजे
वडगांव पान से समृद्धि लॉन नीमगाँव जाली - 11 Km
🔺 28 अप्रैल शाम 4 बजे से समृद्धि लॉन से लोनी - 10 Km
