नरसिंहपुर।
रेलवे स्टेशन क्षेत्र हो या फिर बरगी कॉलोनी एरिया अवैध शराब का कारोबार यहां बरसों से अनवरत जारी है।हालाकी पुलिस कहती है कि वह अपना काम कर रही है!
यह बात अलग है कि गाडरवार विधायक श्रीमति सुनीता पटेल और तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा पुलिसिया कार्यवाही को लेकर समय समय पर असंतोष व्यक्त करते रहे हैं।
जिले के शहरी क्षेत्र समेत गांवों में भी शराब बनाने और बेचने का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। नतीजतन कम उम्र के ग्रामीण बच्चे भी तेजी से शराब की लत का शिकार हो रहे हैं।
रेल्वे स्टेशन क्षेत्र विपतपुरा में तो इस अवैध कारोबार में लिप्त लोग ग्राहकों को घरों में बिठाकर शराब पिला रहे हैं और वह भी दस रुपए ग्लास,इतने पर भी मन नही भर रहा है तो साथ ही गांजे की बिक्री भी की जा रही है। यहा पर तो शराब बनाने और बेचने की कमान महिलाओं ने संभाल रखी है।कहीं महुए से तो कहीं खतरनाक केमिकल से शराब बनाई जा रही है। दस रुपए छाप शराब पॉलिथिन से लेकर बोतल और खुले गिलास में भी उपलब्ध है।
युवा वर्ग नशे की चपेट में आकर बर्बाद हो रहा है और केवल इतना ही नहीं, नशे की पूर्ति के लिए वे चोरी जैसी वारदात में लिप्त हो रहे हैं।कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं।
इसकी जानकारी आबकारी विभाग के अफसरों को है लेकिन शिकायतों के बाद भी विभागीय अफसरों की नींद नहीं खुलती।
**************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
