https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*किसान का बेटा बना 22 साल की उम्र में राजपत्रित अधिकारी*

*युवा कवि ने किया कमाल*

*देशबन्धु ने प्रकाशित की थी अनेकों रचनायें*

 सालीचौका। कहा जाता हैं अगर मन में हो विश्वास और लगन हो तो बडी से बडी कठोर सफलता हासिल की जा सकती हैं ऐसी ही सफलता हासिल की हैं सालीचौका के समीप छैनाकछार निवासी 22 बर्षीय किसान पुत्र प्रमोद कौरव ने,उन्होंने हिंदुस्तान की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक कर्मचारी चयन आयोग की संयुक स्नातक स्तरीय परीक्षा -2021 में पूरे भारत में 161वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रमोद का चयन भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के अंतर्गत असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के पद पर हुआ है , जो की एसएससी द्वारा भरा जाने वाला सबसे बड़ा पद है । प्रमोद ने यह सफलता मात्र 22 साल की उम्र में एवं अपने प्रथम प्रयास में हासिल की है और केंद्र सरकार में ग्रुप बी में राजपत्रित अधिकारी बनके एक बड़ा मुकाम हासिल किया है । प्रमोद ने देशबंधु कार्यालय में चयनित होने उपरांत एक साक्षात्कार में बताया कि उनके पिताजी श्री विनोद कौरव पेशे से कृषक है । उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से हिंदी माध्यम में हुई एवं हायर सेकेण्डरी तक की पढ़ाई सालीचौका के शासकीय बालक उच्च. माध्यमिक विधालय से पूरी की थी उसके बाद प्रमोद ने इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं हिंदी साहित्य में सरदार भगत सिंह कॉलेज पिपरिया से बी.ए किया । उसके बाद प्रमोद ने ibps की परीक्षा उत्तीर्ण करके बैंक ऑफ इंडिया में प्रधान रोकड़िया के पद पर सेवा प्रदान की थी। इसके अलावा भी प्रमोद 10 से ज्यादा सरकारी नौकरियों में चयन ले चुके हैं। आर्ट्स के विद्यार्थी, सरकारी स्कूल के छात्र एवं हिंदी मीडियम से होते हुए भी गांव में रहकर तैयारी करके इतनी बड़ी सफलता हासिल करने की प्रमोद की कहानी बकाई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है उल्लेखनीय हैं कि प्रमोद कौरव युवा कवि भी हैं जिनकी रचनाओं को प्रतिष्ठित अखबार देशबन्धु में रविवारीय साहित्य अंक में प्रथमिकता से प्रकाशित होती रहीं प्रमोद की सफलता पर परिजनों, इष्ट मित्रों के अलावा देशबंधु परिवार द्वारा शुभकामनाएं प्रेसित की हैं।

प्रकाशित समाचार पत्रकार अवधेश चौकसे द्वारा stringer24news के साथ साझा किया गया।

**************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972



أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर