*आरटीआई से खुलेगी उप सरपंच के दावों की पोल?* : *उप सरपंच अपने अहसानों को कीमत वसूल रहे ग्रामीणों से?: ग्राम पंचायत रांकई:जनपद करेली: नरसिंहपुर*
*आखिर ग्राम पंचायत रांकई में चल क्या रहा है?कहां गई गबन की शिकायतें? सरपंच सुनीता की कुर्सी पर किसकी है निगाहें? उप सरपंच किसके बलबूते पर सरपंच की कुर्सी पर काबिज?मनरेगा योजना को किस तरह लगाया गया पलीता?कैसे बिलो में हेर फेर कर सरकारी राशि के कमीशन से होली खेली गई?सरपंच के विरुद्ध उप सरपंच द्वारा की गई शिकायतों का दूसरा पहलू क्या है?*
*उप सरपंच फयाज मालगुजार जिस तरह सरपंच सुनीता को कुर्सी से परे धकेलकर पंचायत चलाते रहे,क्या यह महिला सशक्तिकरण का उपहास उड़ाया जाना नहीं है?सरपंच सुनीता का पति कई बार यह स्वीकार कर चुका है कि, पंचायत में ये लोग हमें धमकाते हैं!आखिर किस तरह से सरपंच और सरपंच पति को धमकाया गया? क्या धमकियां दी गई? उप सरपंच ने सुनीता पर कमीशन मांगने का दबाव बनाने का आरोप लगाकर सरपंच को पद से प्रथक करने के लिए विभागों में शिकायती आवेदन दिए,लेकिन कोई साक्ष्य प्रस्तुत नही किया गया!आखिर इसकी वजह क्या है?*
*उप सरपंच फयाज मालगुजार के उस दावे में कितनी सच्चाई है,जिसमें वे कहते हैं कि,मैंने अपने घर का आठ दस लाख रुपया पंचायत में सड़क निर्माण कार्य में लगा दिया,और अधिकारी अब मेरे बिल पास नहीं कर रहे हैं, ना ही सरपंच सुनीता और ना सचिव मेरे पैसे वापस करवाने में रुचि ले रहे हैं,जबकि इन पैसों की वजह से मेरी लड़की की शादी की तारीख बार बार आगे बढ़ाना पड़ रही है।और इस मामले पर भागचंद सचिव कहता है की,कौन इतना पैसा अपने घर से लगाता है,और फिर इतना सारा पैसा लगाने की वजह क्या थी,भागचंद कहता है की, आरटीआई लगाओ और उप सरपंच की उन सड़कों की सच्चाई सामने आ जाएगी।*
*उप सरपंच और कुछ पंचों ने मिलकर पंचायत पर अपना कब्जा कर रखा है?आखिर कितनी महिला पंच हैं,जो नियमित रूप से पंचायत भवन कार्यालय में उपस्थित होती हैं,या फिर पंचायत पर सिर्फ पुरुषों ने कब्ज़ा कर रखा है?*
*आज उप सरपंच फयाज मालगुजार सरपंच सुनीता के गलत तरीके से चुनाव लड़ कर कुर्सी पर आने के विरोध की बात करते हैं,लेकिन कल यही उप सरपंच और इनकी ईमानदारी और समाजसेवा कहां थी,जब चुनाव प्रक्रिया चल रही थी,तब उप सरपंच की ईमानदारी कहां गई हुई थी?तब तो कुर्सी पर नजर थी!*
*उप सरपंच ने सबसे पहले पूर्व सचिव भागचंद को पंचायत से बाहर का रास्ता दिखाया,इतनी शिकायतें भागचंद की फयाज ने करी की आखिर भागचंद को पंचायत से जाना ही पड़ा,इसके बाद विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने के नाम पर ग्राम रोजगार सहायक शाह उमर को भी पंचायत से बाहर का रास्ता दिखा दिया,और गांव वालों के सामने यह झूठ फैलाया गया कि, अब पंचायत के विकास कार्यों में तेजी आएगी और सभी गांव वालों को इसका लाभ मिलेगा!आखिर शाह उमर के गांव से जाने पर गांव वालों को क्या लाभ मिल सकता है लेकिन ग्रामीणों के सामने इस प्रकार की दलीलें दी गई!और आज कितने निर्माण कार्य और विकास कार्य पंचायत करवा रही है,यह किसी से छिपा नहीं है।*
*विगत कुछ दिनो से रांकई की खबरों को रोकने का दबाव बनाने के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष धमकियों और साजिशों का दौर जारी है, stringer24news संवाददाता का अज्ञात लोगों द्वारा पीछा किया जाना, देर रात unknown number से कॉल मेसेज कर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है? संभव है कि,ये लोग शारीरीक हमला करवाने की फिराक में हों!लेकिन सच की आवाज को दबाया नही जा सकेगा,ग्रामीणों और जिले की आम जनता को यह जानने का हक है की,आखिर रांकई पंचायत में क्या चल रहा है,किसका विकास हो रहा है और किसका शोषण हो रहा है!*
*पंचायत में जानबूझकर ऐसे हालात पैदा किए गए की,महिला सरपंच को घर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।इतना ही नहीं महिला पंचों को भी हाशिए पर धकेल दिया गया और पुरुषों ने पंचायत की बागडोर अपने हाथ में ले ली!आप रांकई के किसी भी सार्वजनिक धार्मिक,राजनीतिक आयोजन की तस्वीरें देखिए,आपको सिर्फ उप सरपंच और उसके समर्थकों का चेहरा ही चमकता हुआ दिखाई देगा,जबकि वास्तविक जन प्रतिनिधि को उचित स्थान भी नहीं मिल पा रहा है! उप सरपंच ने सुनीता की इतनी शिकायतें करी की वह अल्प शिक्षित महिला डर गई?अपने और अपने परिवार की सलामती के लिए उसने चुप रहना ही मुनासिब समझा!*
*हालाकी ऐसा नही है की जनपद पंचायत के अधिकारी रांकाई में चल रही इस नूरा कुश्ती से अनजान हैं,लेकिन यहां भी एक मजे की बात यह है की, उप सरपंच फयाज मालगुजार ने जनपद सीईओ प्रतिभा परते को भी आरोप लगाने से नहीं छोड़ा! उप सरपंच फयाज मालगुजार ने आरोप लगाया कि,जनपद सीईओ प्रतिभा परते सरपंच को कमीशन देने के पक्ष में हैं,यदि आप उनसे साइन करवा कर पंचायत चलाना चाहते हैं तो,सुनीता को कमीशन तो देना ही चाहिए! अब ऐसे में जब उप सरपंच ने जनपद सीईओ को ही अपने टारगेट में ले लिया है तो,अधिकारी भी समझ नही पा रहे हैं क्या करें?यह स्थिति तो विभाग के लिए भस्मासुर की तरह प्रतीत हो रही है?*
जारी :
जिला कलैक्टर शीतला पटले और जिला पंचायत अधिकारी के साथ ही उच्चायुक्त एवम प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव को मामले की जानकारी प्रदान कर रांकाई ग्राम पंचायत में हुई आर्थिक अनियमितताओं की उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच किए जाने की मांग, , ,
